लड़की ने पूछा- क्या आप सिंगल हैं? जानिए सचिन पायलट ने क्या दिया जवाब? 20 साल पहले बगावत करके की थी शादी
Sachin Pilot is Single: देश के चर्चित और लोकप्रिय युवा नेताओं की जब भी बात होती है, तब कांग्रेस मचासचिव सचिन पायलट का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले सचिन पायलट ने हाल ही में इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में शिरकत की थी।

शो में उन्होंने अपनी लाइफ और कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई सवालों पर बेबाकी से उत्तर दिया और इसी दौरान उनसे कुछ ऐसा प्रश्न किया गया, जिसका जवाब देते वक्त वो पहले तो कुछ देर के लिए शांत हो गए लेकिन बाद में उन्होंने मुस्कुराते हुए ऐसा रिप्लाई दिया जिसे सुनने के बाद पब्लिक भी ताली बजाने लग गई।
दरअसल शो में दर्शक दीर्घा में बैठी एक लड़की ने सचिन पायलट से सीधा प्रश्न किया कि 'आजकल आपके बारे में काफी बातें हो रही हैं, मैं पूछना चाहती हूं कि क्या आजकल आप सिंगल हैं? इस सवाल के जवाब में सचिन पायलट चंद सेंकड के लिए तो चुप हो गए लेकिन फिर उन्होंने कहा, "हां, मैं सिंगल हूं।"
मालूम हो कि सचिन पायलट ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला की बेटी सारा अब्दुल्ला से साल 2004 में प्रेम विवाह किया था। ये शादी सियासी गलियारों से लेकर हर न्यूज रूम में चर्चा का विषय बनी थी क्योंकि ये शादी दो प्रांतों के लोगों के बीच नहीं हो रही थी बल्कि ये शादी दो धर्मों के लोगों के बीच थी। कहा जाता है कि सचिन और सारा की मुलाकात विदेश में पढ़ाई के दौरान हुई थी, दोनों अच्छे दोस्त बन गये थे।
सचिन ने सारा को फोन पर ही प्रपोज कर दिया था
सारा की खूबसूरती ने तो सचिन को वैसे ही प्रभावित किया हुआ था लेकिन जैसे-जैसे वो उन्हें जानने लगे, वो उन्हें चाहने लग गए ।इस बात का एहसास उन्हें तब हुआ जब वो विदेश से पढ़ाई करके हिंदुस्तान आ गये और सारा विदेश में ही रह गईं। सचिन ने सारा को फोन पर ही I Love You बोला था, जिसे कि सारा ने स्वीकार कर लिया था।
धर्म की वजह से लगा शादी में अड़ंगा
लेकिन धर्म की वजह से दोनों को अपने परिवार वालो को मनाना काफा मुश्किल था, हालांकि पायलट के घरवाले तो बाद में मान गए लेकिन सारा के घर में तूफान मच गया और उनका पूरा परिवार इस शादी में शामिल नहीं हुआ लेकिन बाद में जब सचिन ने सियासी पारी शुरू की और वो दौसा से रिकार्ड वोट जीतकर मनमोहन सरकार में मंत्री बने तो अब्दुल्ला परिवार ने भी उन्हें कबूल कर लिया।
दोनों की शादी की गाड़ी काफी अच्छी चल रही थी और इस शादी से दोनों को दो बेटे हैं लेकिन साल 2023 में राजस्थान चुनाव के नामंकन के दौरान सचिन और सारा पायलट के तलाक के बारे में लोगों को पता चला, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।
नामांकन पत्र से खुली तलाक की बात
दरअसल टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करते समय दिए शपथ पत्र में सचिन ने पत्नी के नाम के आगे तलाकशुदा लिखा था। साथ ही इस बात का भी जिक्र किया था कि उनके दोनों बेटे उनके पास ही रहते हैं। दोनों का तलाक कब हुआ, कैसे हुआ और क्यों हुआ, इस बात का खुलासा आज तक नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications