The Family Man Season 2: द फैमिली मैन के दूसरे सीजन का इंतजार हुआ खत्म, मनोज वाजपेयी ने बताई रिलीज डेट
The Family Man Season 2: फैमिली मैन 2 का इंतजार हुआ खत्म, मनोज वाजपेयी ने बताई रिलीज डेट
नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी की मुख्य भूमिका वाली वेब सीरीज द फैमिली मैन के दूसरे सीजन का दर्शकों का काफी समय से इंतजार था। लगातार दर्शक जानना चाह रहे थे कि दूसरा सीजन कब रिलीज होगा। इसका जवाब अब मनोज वाजपेयी ने दे दिया है। मनोज वाजपेयी ने बताया है कि अगले महीने की 12 तारीख यानी 12 फरवरी को रिलीज होगा। मनोज वाजपेयी ने इंस्टा पर शेयर किए वीडियो में रिलीज डेट की जानकारी दी है।

कई भाषाओं में डब किया जाएगा
अमेजन प्राइम वीडियो पर फैमिली मैन का दूसरा सीजन आ रहा है। हाल ही में इसका पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। अब एक वीडियो के जरिए बताया गया है कि 12 फरवरी को दूसरा सीजन रिलीज कर दिया जाएगा। द फैमिली मैन 2 को 12 फरवरी 2021 को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। हिंदी के अलावा भी कई भाषाओं में सीरीज को डब किया जाएगा।

ये सितारे आएंगे नजर
थ्रिलर एक्शन ड्रामा सीरीज द फैमिली मैन में मुख्य किरदार में मनोज वाजपेयी नजर आएंगे। उनके साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस समांथा दिखेंगी। इनके अलावा प्रियामणि, शारिब हाशमी, सीमा बिस्वास, दर्शन कुमार, शरद केलकर, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा और महक ठाकुर जैसे सितारे दिखेंगे।

टास्क फोर्स अधिकारी की कहानी
द फैमिली मैन' सीरीज की कहानी टास्क फोर्स के एक वरिष्ठ अफसर श्रीकांत तिवारी की है। घर में एक साधारण पिता और पति है लेकिन ड्यूटी पर आतंकवादी संगठनों की छानबीन वो कैसे करता है, ये इसमें दिखाया गया है। राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के निर्देशन में ये सीरीज बनी है। इस सीरीज का पहला सीजन 2019 में रिलीज हुआ था। तब इस सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों से खूब प्यार मिला था। इसके बाद ये ही इसके दूसरे सीजन को लेकर भी चर्चा थी।












Click it and Unblock the Notifications