The Family Man की 'सुचित्रा' का विद्या बालन से है खास रिश्ता, एक्ट्रेस प्रियामणि ने खुद किया था खुलासा
मुंबई, 09 जून। 'नेपोटिज्म' को लेकर बॉलीवुड पहले से ही बदनाम है, कई एक्टर और एक्ट्रेस इस बात का दावा कर चुके हैं कि इंडस्ट्री में किसी बड़ी हस्ती के बेटे को आसानी से काम मिल जाता है लेकिन बाहरी कलाकारों को कड़ी मेहनत के बाद भी वह मंच नहीं दिया जाता। हालांकि हमारे सामने समय-समय पर ऐसे कई उदाहरण सामने आते रहे हैं जिसने साबित किया है कि बॉलीवुड में दर्शक सिर्फ कलाकार के काम को पसंद करते हैं चाहे वो कोई भी हो।

विद्या बालन से हैं प्रियामणि का खास कनेक्शन
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार भी हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा लिंक होने के बावजूद भी बिना किसी मदद के सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन किसी परिचय की मोहताज नहीं है लेकिन बहुत कम लोगों को ही मालूम है कि अभिनेत्री प्रियामणि और विद्या बालन के बीच एक खास रिश्ता है। मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' से हिंदी भाषी दर्शकों का ध्यान खींचने वालीं एक्ट्रेस प्रियामणि इन दिनों अपनी एक्टिंग और विद्या बालन से कनेक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं।
Recommended Video

'द फैमिली मैन' में निभाया सुचित्रा तिवारी का रोल
आपको बता दें कि 'द फैमिली मैन' के दोनों सीजन में प्रियामणि ने मनोज बाजपेयी के किरदार श्रीकांत तिवारी की पत्नी सुचित्रा तिवारी का रोल निभाया है। अमेजन प्राइम वीडियो पर 4 जून को रिलीज हुई 'द फैमिली मैन' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस प्रियामणि और विद्या बालन चचेरी बहनें हैं।

साउथ की सुपरस्टार हैं प्रियामणि
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई धमाकेदार फिल्में कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियामणि इन दिनों द फैमिली मैंने के लिए तारीफें बंटोर रही हैं। वह कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। करीब 10 साल पहले प्रियामणि ने उनके और विद्या बालन के बीच पारिवारिक संबंध की बात की थी। इतना ही नहीं प्रियामणि और विद्या दोनों राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

प्रियामणि ने खुद किया था खुलासा
साल 2010 में दिए एक इंटरव्यू में विद्या बालन से अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए एक्ट्रेस प्रियामणि ने कहा था, हम एक-दूसरे से उनता नहीं मिलते जितना हमारे माता-पिता मिलते हैं। मुझे बहुत गर्व है कि वह मेरा परिवार हैं और मैं उनके शानदार करियर की कामना करती हूं। फिल्म निर्देशक मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'रावण' की रिजील से ठीक पहले प्रियामणि ने यह खुलासा किया था। इस फिल्म को हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया था।

मुंबई आती हैं तो विद्या को नहीं इन्हें करती हैं कॉल
राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित उनकी फिल्म 'रक्त चरित्र 2' के लिए रखे गए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी प्रियामणि ने अपनी बहन विद्या के लिए कहा था, हां, हम दोनों चचेरी बहने हैं। हम व्यक्तिगत रूप से संपर्क में नहीं रहते लेकिन मैं उनके पिता से कई बार मिल चुकी हूं। जब भी मुंबई आती हूं तो उन्हें जरूर फोन कॉल करती हूं। अगर संभव हुआ तो विद्या से मिलने पर उन्हें बहुत खुशी होगी। एक एक्टर के तौर पर मैं उनके लिए गर्व महसूस करती हूं। उनकी एक्टिंग का अंदाज शानदार है।
यह भी पढ़ें: 'द डर्टी पिक्चर': विद्या बालन से पहले कंगना रनौत को हुई थी ऑफर, फिल्म को इसलिए कह दिया था 'NO'












Click it and Unblock the Notifications