जब ‘द फैमिली मैन’ की एक्ट्रेस प्रियामणि को शाहरुख ने दिए 300 रुपए, जानें क्या है किस्सा
मुंबई, जून 17: 'द फैमिली मैन'वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी की पत्नी का रोल निभाने वालीं साउथ की फेमस एक्ट्रेस प्रियामणि इन दिनों अपने एक्टिंग को लेकर खासी चर्चा में हैं। उन्होंने मनोज बाजपेयी की पत्नी सुची का किरदार निभाया है। इस सीरीज में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया है। इससे पहले प्रियामणि बॉलीवुड फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियामणि ने कई खुलासे किए हैं।

'मैं शूटिंग शुरू करने से एक दिन पहले पहुंच गई थी'
प्रियामणि और शाहरुख खान ने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने '1234' में साथ डांस किया था। इस खास गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उसी दौरान के एक किस्से को याद करते हुए प्रियामणि ने बताया कि, उन्होंने मुझे पहले दिन से ही बेहद सहज बना दिया था। मैं शूटिंग शुरू करने से एक दिन पहले पहुंच गई थी। इस दौरान वे मुझसे बेहद ही विनम्र रहे। प्रियामणि ने कहा कि, हमने इस गाने को वाई में 5 रातों से भी ज्यादा समय तक शूट किया था और यह वाकई में बहुत अच्छा अनुभव था।

'हमने उनके आईपैड पर 'कौन बनेगा करोड़पति' खेला '
प्रियामणि ने बताया कि, जब हम गाने की शूटिंग कर रहे थे इस दौरान शाहरुख खान इतने स्वीट और नॉर्मल थे जितना कोई हो सकता है। वे अपने आसपास सभी को कंफर्टेबल रखते हैं। मुझे लगता है उनकी पर्सनैलिटी और करिश्मा ऐसा है जिससे आप उनसे प्यार करने लगोगे। शाहरुख ने मुझे पहले दिन से काफी कंफर्टेबल रखा। हमने उनके आईपैड पर 'कौन बनेगा करोड़पति' खेला था। इसके लिए उन्होंने मुझे 300 रुपये दिए थे। वो मैंने आज भी संभाल कर रखे हैं।

शाहरुख को लेकर कही ये बड़ी बात
प्रियामणि ने कहा कि, वह सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने कभी भी सफलता को अपने दिमाग पर हावी नहीं होने दिया। शाहरुख खान के काम के प्रति समर्पण को लेकर प्रियामणि ने कहा कि, शाहरुख सेट पर कोरियोग्राफर के असस्टेंट को लेकर भी आए थे। जिनसे वह अगले दिन होने वाली कोरियोग्राफी सिखते थे। उसके कद के व्यक्ति को ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यह उनकी विनम्रता है।












Click it and Unblock the Notifications