The Family Man 2 के लिए मनोज बाजपेयी से लेकर सामंथा ने ली कितनी फीस, जानिए सभी एक्टर्स की सैलेरी
मुंबई, जून 10: एक बार फिर बॉलीवुड के संजीदा कलाकार मनोज बाजपेयी दर्शकों पर अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं। अभिनेता मनोज बाजपेयी की हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'द फैमिली मैन 2' लगातार सुर्खियां बटोर रही है। पहला सीजन के जबरदस्त हिट होने के बाद अब दूसरा सीजन भी लगातार चर्चाओं में है। मनोज बाजपेयी से लेकर साउथ की सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी तक की खूब तारीफें की जा रही हैं। इन सब के बीच क्या आप पता है कि वेब सीरीज में कैरेक्टर निभाने वाले लीड एक्टर्स ने कितनी फीस वसूली हैं? नहीं तो आइए बताते हैं...
Recommended Video

मनोज बाजपेयी और सामंथा ने ली इतनी फीस
अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में स्ट्रीम हुई 'फैमिली मैन 2' लगातार चर्चा में हैं। जहां सीरीज में राजी के किरदार में सामंथा ने हर किसी का दिल जीता है तो वहीं श्रीकांत (मनोज बाजपेयी) से लेकर हर किरदार की तारीफ की जा रही है। अब द फैमिली मैन के लीड एक्टर्स की सैलरी का खुलासा हो गया है। ग्रेट आंध्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीकांत तिवारी की मुख्य भूमिका निभाने वाले मनोज वाजपेयी ने सीजन 2 के लिए 10 करोड़ रुपये की मोटी फीस ली है। इस बीच सामंथा जो फ्रैंचाइजी में नई जुड़ी है, उन्होंने राजी की भूमिका निभाने के लिए 3-4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

प्रियामणि ने लिए 80 लाख, शरद को मिले 1.6 करोड़
वहीं शो की दूसरे स्टारकास्ट की बात करें तो श्रीकांत तिवारी की पत्नी सुचित्रा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रियामणि की फीस 80 लाख रुपये बताई गई है। बता दें कि प्रियामणि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा सुचित्रा के दोस्त का रोल करने वाले अरविंद यानी शरद केलकर ने शो के लिए 1.6 करोड़ रुपये वसूल किए हैं। शरद टीवी और कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

मेजर समीर और जेके को मिली इतनी फीस
बेव सीरीज में मेजर समीर का कैरेक्टर निभाया वाले दर्शन कुमार ने 1 करोड़ रुपये की फीस ली है। दर्शन कुमार 'मैरी कॉम' में प्रियंका चोपड़ा के साथ दिख चुके हैं। 'द फैमिली मैन 2' में जेके का किरदार निभाया वाले शारिब हाशमी को 65 लाख रुपये की फीस मिली हैं। शारिब 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'जब तक है जान' और 'पगलैट' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

सनी हिंदुजा को मिले 60 और अश्लेषा को 50 लाख
वहीं सनी हिंदुजा (मिलिंद) ने इस वेबसीरीज के लिए 60 लाख रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा श्रीकांत की बेटी का रोल करने वाली अश्लेषा ठाकुर (धृति) को 50 लाख रुपये मिले हैं। आपको बता दें कि सैलेरी के सामने आए यह आंकड़े ग्रेट आंध्र की एक रिपोर्ट के आधार पर हैं। इसकी फीस की प्रोडक्शन हाउस या एक्टर की तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं की गई हैं।
-
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications