दिनेश्वर शर्मा बन सकते हैं IB के नए प्रमुख
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने खुफिया ब्यूरो के नए चीफ का नाम लगभग तय कर लिया है। सरकार ने आईबी के विशेष निदेशक दिनेश्वर शर्मा को आईबी का अगला प्रमुख बनाने का फैसला लगभग तय कर लिया है।

आधिकारिक सूत्रों की माने तो 1979 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी दिनेश्वर शर्मा का नाम अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय भेज दिया है। आपको बता दें कि दिनेश्वर शर्मा बिहार के रहने वाले है और वो सैयद आसिफ इब्राहिम की जगह लेंगे ।
सैयद आसिफ का कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा हो रहा है। फिलहाल शर्मा आईबी के काउंटर सर्विलांस के प्रमुख हैं और उन्हें उस क्षेत्र में कई गुप्त अभियान संचालित करने का श्रेय जाता है।












Click it and Unblock the Notifications