Union Budget पूर्व कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इथेनॉल पर दी अहम जानकारी

Union Minister Ashwini Vaishnaw:केंद्र सरकार ने बजट से पहले कृषि और इथेनॉल क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत करते हुए इन फैसलों की जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "इथेनॉल उत्पादन से न केवल किसानों को लाभ हुआ है, बल्कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा हुआ है। 2022-23 एथेनॉल सप्लाई वर्ष में इथेनॉल ने 40,000 करोड़ रुपये का लाभ दिया।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए बड़े ऐलान करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने कृषि योजनाओं के लिए 1.01 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इनमें पीएम-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषोन्नति योजना शामिल हैं। इसके अलावा, नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स - ऑयलसीड्स के लिए 10103 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

india news jpg

खनिज मिशन के लिए 16300 करोड़ रूपए

इसी प्रकार उन्होंने जानकारी दी कि कैबिनेट ने राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन के लिए 16300 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यह मिशन खनिज संसाधनों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करेगा, जो ग्रीन टेक्नोलॉजीज के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस मिशन का उद्देश्य इन खनिजों के मूल्यवर्धन को बढ़ावा देना है।

इथेनॉल पर किया बड़ा ऐलान

कैबिनेट ने सी-कैटेगरी के भारी गुड़ से बने इथेनॉल की एक्स-मिल कीमत में वृद्धि की है। इसे 56.28 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 57.97 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इस कदम से इथेनॉल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और मिश्रण लक्ष्य को पूरा किया जा सकेगा। साथ ही, इससे कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी, विदेशी मुद्रा की बचत होगी और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा।

इस प्रकार, केंद्र सरकार के इन निर्णयों से कृषि और इथेनॉल क्षेत्र में बड़ी सकारात्मक प्रभाव की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें Kolkata RG Kar Case: पीड़िता के माता-पिता ने वापस ली सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका, नए सिरे के जांच की मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+