1 साल पूरे होने पर ये होगा मोदी सरकार का नया नारा
नयी दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार को आए हुए 1 साल पूरा होने वाला है। 25 मई को मोदी सरकार का 1 साल पूरा हो जाएगा। मोदी के 1 साल पूरा होने पर इसे ऐतिहासिलक बनाने के लिए पार्टी में तैयारियों को दौर चल रहा हैं।

इस मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। मोदी सरकार ने अपने एक साल पूरे होने पर एक नया नारा तैयार किया है। एक साल पूरा होने पर अब मोदी सरकार का नया नारा होगा ''वर्ष एक , काम अनेक, मोदी सरकार, विकास लगातार''।
इसके अलावा इस मौके पर भाजपा देशभर में 250 से ज्यादा रैली करेगी और 500 से ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मथुरा भी जाएंगे। अब तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक 25 मई को 1 साल पूरा हो जाने के बाद 26 मई को मोदी बांके बिहारी के दर्शन के लिए मथुरा आएंगे। भाजपा नेता, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री सब इस मौके को खास बनाने में जुटे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications