बिना सोचे-समझे लिया गया नोटबंदी का फैसला: राहुल गांधी

राहुल का हमला: सरकार को ब्लैकमनी से लड़ना था तो 2000 का नोट क्यों लेकर आई?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 500-1000 रुपए के नोट बंद किए के फैसले से नाराज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मीडिया से बात की। नोटबंदी के फैसले से नाराज राहुल ने पीएम मोदी के फैसले को गलत ठहराया। राहुल ने कहा कि नोटबंदी का फैसला जल्दीबाजी में लिया गया। परेशान ना हों, ये ऐप बताएगा कहां, किस ATM में है कितना कैश?

rahul gandhi

राहुल ने कहा कि नोटबंदी के फैसले पर पूरा विपक्ष एक जुट है। राहुल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस फैसले से सिर्फ और सिर्फ गरीब और आम आदमी को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों के बाहर ब्लैकमनी वालों की नहीं आम जरुरतमंद लोगों की कतार लगी है। अगर आपके पास हैं दो मकान या सोने के गहने तो ये खबर आपके लिए है जरुरी

उन्होंने कहा कि बड़े भ्रष्टाचारी और कालाधन रखने वाले देश से बाहर मौज कर रहे हैं। उन्होंने विजय माल्या और ललित मोदी का नाम लेते हुए कहा कि सरकार इन पर कोई कार्रवाई क्यों नही कर पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर सरकार को ब्लैकमनी से ही लड़ना था तो वो 2000 रुपए का नोट क्यों लेकर आई? उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि नोटबंदी को लेकर भाजपा नेताओं को पहले से पता था क नहीं। सरकार बताए कि नोटबंदी से पहले पश्चिम बंगाल भाजपा ने इतना बड़ा कैश कैसे जमा कर दिया?

राहुल से सवाल उठाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के हाथों में 2000 रुपए की गड्डियों के साथ फोटो वायरल हो रही है। राहुल ने कहा कि जल्द नोटबंदी पर एक बड़ा घोटाला सामने आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+