प्रियंका चोपड़ा के शो को लेकर क्यों हुआ इतना हंगामा, एक्ट्रेस को मांगनी पड़ी माफी, कहा- I M Sorry

प्रियंका चोपड़ा के शो को लेकर क्यों हुआ इतना हंगामा, एक्ट्रेस को मांगनी पड़ी माफी, कहा- I M Sorry

नई दिल्ली, 17 सितंबर: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सीरीज 'द ऐक्टिविस्ट' में काम कीं। 'द ऐक्टिविस्ट' सीरीज पर बहुक विवाद हो रहा है। 'द ऐक्टिविस्ट' एक ऐसा सीरीज है, जिसमें ऐक्टिविस्ट अपने कामों को बढ़ावा देने के लिए एक-दूसरे के साथ कंपीट करते हैं। इसी फॉर्मेट के कारण प्रियंका चोपड़ा के शो की आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि इस शो का मकसद अलग-अलग ऐक्टिविस्टों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना है। शो पर बवाल होता देख अब प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि आई एम सॉरी। वहीं शो के मेकर्स ने भी शो के फॉर्मेट के लिए माफी मांगी है। उनका कहना है कि वह शो को पूरी तरह बजदल देंगे।

प्रियंका ने कहा-आप लोगों की आवाज सुन ली गई है

प्रियंका ने कहा-आप लोगों की आवाज सुन ली गई है

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें प्रियंका ने लिखा है, ''मैं पिछले एक हफ्ते में आपकी आवाज की शक्ति देखकर हैरान रह गई हूं। ऐक्टिविजम को उसके कारण और प्रभावों से ताकत मिलती है। जब लोग किसी चीज के बारे में आवाज उठाने के लिए एक साथ आते हैं, हमेशा एक प्रभाव होता है। आप सबकी आवाज सुन ली गई।''

प्रियंका ने कहा- I am Sorry

प्रियंका ने कहा- I am Sorry

प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा, ''शो ने इसे गलत तरीके से लिया है। मेरे इस शो में हिस्सा लेने से जो आपको दुख और निराशा हुई है, उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। हमारा इरादा हमेशा कार्यकर्ताओं के विचारों और उनके द्वारा किए गए उन कामों के पीछे की मेहनत को सामने लाने का था। अब मैं यह जानकर बहुत खुश हूं कि अब इस नए फॉर्मैट में उनकी कहानियों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। उनकी कहानियां मुख्य आकर्षण होंगी। मैं ऐसे लोगों के साथ जुड़कर गर्व महसूस कर रही हूं। ''

प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा- ऐक्टिविस्ट हर दिन लड़ाई लड़ते हैं

प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा- ऐक्टिविस्ट हर दिन लड़ाई लड़ते हैं

प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा, ''ऐक्टिविस्टों का एक वैश्विक समुदाय है जो हर दिन लड़ाई लड़ते हैं और बदलाव लाने में अपना खून, पसीना और आंसू बहाते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि उन्हें शायद ही कभी सुना या स्वीकार किया जाता है। उनका काम बहुत महत्वपूर्ण है और वे भी मान्यता और सम्मान के पात्र हैं। आप जो कुछ भी करते हैं उसके लिए आप सभी को धन्यवाद।''

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब 'द ऐक्टिविस्ट' सीरीज को एक डॉक्युमेंट्री की तरह शूट किया जाएगा। जिसमें 6 कंटेस्टेंट्स 2 टीमें बनाकर अपना-अपना चैरिटेबल वर्क के लिए लड़ेंगे। इस सीरिज को प्रियंका चोपड़ा के अलावा जूलियन मूर और अशर होस्ट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+