मोदी पर मोहित होना थरूर को पड़ा भारी, दुखी मन से स्वीकार किया कांग्रेस का फैसला
तिरूवनंतपुरम से कांग्रेस एमपी थरूर पिछले कुछ दिनों से मोदी पर मोहित थे। ट्विटर पर भी अपना ये पीएम प्रेम उन्होंने अपने ट्वीट्स के जरिए जाहिर किया था।

दरअसल कुछ दिनों पहले क्लीन इंडिया कैंपेन का न्यौता पाकर थरूर फूले नहीं समा रहे थे। इसी खुशी में उन्होंने मोदी की तारीफ में ट्विटर पर कसीदे पढ़ डाले। थरूर का ये पीएम प्रेम कांग्रेस को कुछ रास नहीं आया।
बड़े बेआबरू होकर निकले
हालांकि थरूर अपनी बात पर सफाई पेश की लेकिन स्वच्छ भारत अभियान के बाद अब सफाई शब्द से ही कांग्रेस को बैर है। खैर बुझे मन से सही, पर थरूर ने प्रवक्ता पद से अपनी बर्खास्तगी स्वीकार कर एक प्रेस रिलीज़ जारी किया है।
https://www.facebook.com/ShashiTharoor/photos/a.10151468214868167.1073741826.134735138166/10152520621488167/?type=1
थरूर ने लिखा है कि वो बिना किसी विरोध के पार्टी के कुशल कार्यकर्ता की तरह कांग्रेस का फैसला स्वीकार करते हैं। उनके लिए राजनीति देश की सेवा का माध्यम है, और वो अपनी सेवा जारी रखेंगे। अपनी बात रखते हुए थरूर ने यह भी कहा कि उन्होंने केरल कांग्रेस की आपत्ति यदि देखी होती तो अपनी बात ज़रूर रखते पर उनकी तरफ से अब यह मुद्दा खत्म है और भविष्य में इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications