बीवी नेहा के बर्थडे पर रोमांटिक हुए पति अंगद, लिखी दिल की बात
नई दिल्ली। एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में वे अपने पति अंगद बेदी और बेटी महर के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। अंगद ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर कर खूबसूरत संदेश लिखा। उन्होंने पत्नी को कंधे पर लेकर खूबसूरत फोटो शेयर की और लिखा कि वे हर रोज खुदा का शुक्रिया करते हैं कि नेहा उनकी जिंदगी में आईं।

अंगद ने लिखा ये प्यारा संदेश
'अंगद ने नेहा की तस्वीर के साथ लिखा कि- जन्मदिन मुबारक मेरी प्रेमिका। मैं हर दिन खुदा का शुक्रिया करता हूं कि उन्होंने तुम्हें मेरी जिंदगी में भेजा। तुम मेरे लिए सबसे प्यारी जगह हो। वाहे गुरु महर करे !! मैंने एक मंगी लेकिन तुम्हारे जैसी दे मिलीं। महर तुम्हारी परछाई है और उम्मीद करता हूं कि वह बड़ी होकर तुम्हारी तरह बने। तुम्हारे सबसे शानदारी साल हो। आई लव यू नेहा धूपिया।'
View this post on InstagramA post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on
नेहा के शो में पति ने खोले राज
हाल ही में 'नो फिल्टर नेहा' शो में पति अंगद बेदी ने कई चौंकाने वाले खुलासे कर सबको चौंका दिया। इंटरव्यू के दौरान अंगद ने बताया कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि जब अंगद और नेहा ने ये बात अपने घरवालों से बताई तो वो बेहद नाराज हुए। उन्होंने इसके लिए दोनों को खूब डांट भी लगाई।

बीते साल अंगद और नेहा ने रचाई थी शादी
नेहा और अंगद ने बीते साल शादी रचाई थी और दोनों की एक 9 माह की बेटी भी है। दोनों एक दूसरे के लिए खूबसूरत पोस्ट शेयर कर अकसर चर्चा में बने रहते हैं। नेहा ने वेलेंटाइन डे पर अंगद के लिए इंस्टाग्राम पर खूबसूरत पोस्ट लिखा था। ये प्यारा पोस्ट भी खूब वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने दिया बेटी को जन्म, शादी से पहले ही हो गई थी प्रेग्नेंट, पति ने खोला था राज












Click it and Unblock the Notifications