'थैंक्यू राहुल जी विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने के लिए', जर्मनी के बयान पर रिजिजू का बड़ा हमला
राहुल गांधी की सांसदी जाने के मामले में जर्मनी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद से निलंबन के फैसले का हमने संज्ञान लिया है। जर्मनी ने कहा कि मामले में न्यायिक स्वतंत्रता और मौलिक लो

राहुल गांधी को जर्मनी का समर्थन मिलने पर सियासी महासंग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस और भाजपा के नेता आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जहां जर्मनी को धन्यवाद कहा वहीं भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने कहा कि देश के आंतरिक मामले में बाहरी शक्ति की दखल देश बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि राहुल गांधी ने बाहरी शक्ति को देश के आंतरिक मामले में दखल अंदाजी देने की अपील की और यह बात हमारी सच निकली।
क्या कहा जर्मनी ने जिसपर छिड़ गया सियासी महासंग्राम
बता दें कि जर्मनी ने राहुल गांधी की लोकसभा से अयोग्यता के विवाद में कूदते हुए कहा कि मामले में न्यायिक स्वतंत्रता और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांतों के मानकों को लागू किया जाना चाहिए। जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार गांधी इस फैसले को चुनौती देते हुए अपनी अपील दर्ज करा सकते हैं।
दिग्विजय ने जर्मन प्रवक्ता को कहा धन्यवाद
राहुल गांधी विवाद पर कांग्रेस नेता दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''राहुल गांधी परेशान करके भारत में लोकतंत्र से समझौता किया जा रहा है, इस पर ध्यान देने के लिए जर्मन विदेश मंत्रालय और रिचर्ड वॉकर का धन्यवाद।''
थैंक्यू राहुल जी, विदेशी शक्ति को आमंत्रित करने के लिए: रिजिजू का कटाक्ष
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद। याद रखें, भारतीय न्यायपालिका विदेशी हस्तक्षेप से प्रभावित नहीं हो सकती। भारत अब 'विदेशी प्रभाव' को सहन नहीं करेगा क्योंकि अब हमारे प्रधानमंत्री हैं।
रिजिजू बोले- देश यह बर्दाश्त नहीं करेगा
दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश के आंतरिक मामले में बाहरी दखलअंदाजी देश बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि राहुल गांधी ने बाहरी शक्ति को देश के आंतरिक मामले में दखल अंदाजी देने की अपील की और यह बात हमारी सच निकली।












Click it and Unblock the Notifications