अहमदाबाद: स्पा सेंटर में पुलिस ने आधी रात मारा छापा, 7 विदेशी लड़कियां मिलीं

मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूत्रों से पता चला था कि स्पा में ज्यादा पैसे लेकर जिस्मफरोशी कराई जा रही है।

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के आनंदनगर इलाके में सोमवार रात एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छपेमारी की। पुलिस ने स्पा के मैनेजर और एक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया गै। आरोप है कि स्पा में अधिक पैसे लेकर गैरकानूनी चीजें गतिविधियां हो रही थीं। देर रात हुई छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर में सात विदेशी महिलाएं मिलीं।

अहमदाबाद: स्पा सेंटर में पुलिस ने आधी रात मारा छापा, 7 विदेशी लड़कियां मिलीं

लड़कियों के पास मिला भारत का वीजा
मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया, 'हमें पता चला था कि स्पा में ज्यादा पैसे लेकर जिस्मफरोशी कराई जा रही है। 'वेलकम टु थाई सेंसेशन' नाम के स्पा सेंटर में विदेशी लड़कियों को काम पर रखा गया था।' उन्होंने बताया कि स्पा में मिली सात महिलाएं थाईलैंड की नागरिक हैं और उनके पास भारत का वैध वीजा भी था। स्पा का मैनेजर ज्यादा पैसे लेकर गलत धंधा चला रहा था। READ ALSO: गुड़गांव में फीका हो सकता है पार्टियों का रंग, 34 पब और बार पर लग सकता है ताला

पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने 100 फीट रोड पर स्थित शंगरी ला आर्केड में 'वेलकम टु थाई सेंसेशन' स्पा सेंटर में छापेमारी की थी। इस मामले में इमॉरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें स्पा के मैनेजर और एक कर्मचारी का नाम भी दर्ज किया है। फिलहाल मामले की तहकीकात चल रही है। अहमदाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। यहां सोशल मीडिया के जरिए चलने वाले रैकेट का भी पर्दाफाश हो चुका है। READ ALSO: फेसबुक पर किसने शेयर कर दीं नहाते समय की अश्लील तस्वीरें?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+