स्मृति ईरानी ने नहीं खरीदी लाखों की साड़ियां, कपड़ा मंत्रालय की सफाई
नयी दिल्ली। टेक्सटाइल मंत्री स्मृति ईरानी और मंत्रालय की सचिव व सीनियर आईएएस अफसर रश्मि वर्मा के बीच अनबन की खबरों का मंत्रालय ने खंडन किया है।

सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) की तरफ से जारी किए गए एक पत्र में साफ कर दिया गया है कि स्मृति ईरानी ने निजी इस्तेमाल के लिए कोई भी साड़ी नहीं खरीदी।
क्या था मामला?
वेबसाइट इंडिया संवाद में प्रकाशित खबर के मुताबिक करीब 8 लाख रुपए की साड़ी की खरीददारी को लेकर स्मृति ईरानी और रश्मि वर्मा के बीच अनबन हो गई था। खबर के मुताबिक स्मृति कॉटेज इंडस्ट्री का मुआयना करने गईं थीं। यहां उन्होंने कुछ महंगी साड़ियां पसंद कर लीं।
इसके बाद बिल भुगतान के लिए बिल को कपड़ा मंत्रालय की सेक्रेटरी के पास भेज दिया गया। बिल जब रश्मि वर्मा के पास पहुंचा तो उन्होंने साड़ियों की कीमत का कॉटेज इंडस्ट्री स्थित शोरूम को भुगतान करने से मना कर दिया। तर्क दिया कि मंत्री ने निजी इस्तेमाल के लिए साड़ियां खरीदी हैं तो उसका सरकारी खर्च में समायोज नहीं हो सकता।












Click it and Unblock the Notifications