जल्द आतंकियों का मारकर लिया जाएगा अमरनाथ आतंकी हमले का बदला
नई दिल्ली। सोमवार रात अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर जो आतंकी हमला हुआ है उसका बदला जल्द लिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो जिन आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया उनकी पहचान कर ली गई है। सुरक्षा अधिकारियों की मानें तो जल्द ही इन आतंकियों को या तो पकड़ा जाएगा या फिर इनका खात्मा किया जाएगा।

जल्द ही पकड़े जाएंगे आतंकी
जम्मू कश्मीर पुलिस का कहना है कि पीओके का रहने वाला अबु इस्माइल इस हमले का मास्टरमाइंड है। वहीं जिन आतंकियों ने उनकी मदद की उन्हें भी पहचान लिया गया है। जल्द ही इन आतंकियों की तलाश के बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। सुरक्षा बल और इंटेलीजेंस ब्यूरों इस मामले में और सुराग तलाशने के लिए आपस में सहयोग कर रहे हैं। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि ये आतंकी देश छोड़कर कहीं नहीं गए हैं। आतंकी बहुत ज्यादा दूर नहीं गए होंगे और कुछ ही समय में इन्हें या तो पकड़ लिया जाएगा या फिर मार दिया जाएगा। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं राजधानी दिल्ली में इस घटना पर एक हाई लेवल मीटिंग हुई और इसमें कहा गया कि आतंकियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। गृह मंत्रालय की ओर से साफ संदेश दे दिया गया है कि इस घटना पर जितनी जल्दी हो कार्रवाई करें।
घटना के पीछे लश्कर का हाथ
अमरनाथ यात्रियों पर जो आतंकी हमला हुआ उसके पीछे पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की साजिश थी। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी मुनीर खान ने भी यह बात कही। उन्होंने इस आतंकी हमले के लिए लश्कर के आतंकी अबु इस्माइल खान का को मास्टरमाइंड बताया। इस आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 20 लोग घायल हैं। इस्माइल पाकिस्तान का रहने वाल है और उसे कश्मीर में लश्कर चीफ अबु दुजाना का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। दुजाना कश्मीर में मोस्ट वांटेंड आतंकी है। हमले के लिए इस्माइल को हिजबुल मुजाहिद्दीन के स्थानीय आतंकियों ने मदद की थी। सुरक्षा बलों ने इस्माइल की तलाश तेज कर दी है। अबु इस्माइल साउथ कश्मीर में लश्कर का कमांडर है और सोमवार को उसने ही इस आतंकी हमले की पूरी साजिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications