शोपियां में सेना की पेट्रोलिंगट पार्टी पर ग्रेनेड अटैक, एक जवान घायल, एक आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां के अहगम में हुए इस हमले में सेना का एक जवान घायल है। इलाके को सेना ने घेर लिया है।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां के अहगम में हुए इस हमले में सेना का एक जवान घायल है। बताया जा रहा है कि सेना ने कुपवाड़ा जिले में त्रेहगाम के पास एक आतंकी को एनकाउंटर में मार गिराया है। इसके साथ ही ऑपरेशन पूरा हो गया है। हमले के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया था और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था। एक हफ्ते पहले ही अनंतनाग के गांव श्रीगुफवारा में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में आईएसआईएस के चार आतंकियों को सेना और सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।













Click it and Unblock the Notifications