श्रीनगर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला, CRPF जवान घायल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक पुलिस चौकी को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इस ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। यह घटना पुराने श्रीनगर शहर के नूरबाग इलाके में हुई है। सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान घायल हो गया है। घायल सीआरपीएफ कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

terrorists hurled a grenade on a police post in Jammu and Kashmirs Srinagar

मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात आतंकियों ने शुक्रवार को सफाकदल के पास स्थित वानियर चौक पर तैनात जवानों पर रात करीब 8 बजे ग्रेनेड हमला किया था। ये जवान नूरबाग के पास एक चेक पोस्ट पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैनात थे। आतंकियों के ग्रेनेड अटैक में सीआरपीएफ का एक जवान जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल श्रीनगर के महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीआरपीएफ जवान के दोनों पैरों और दायीं आंख में चोट आई है। हमले की वारदात के बाद मौके पर सीआरपीएफ, सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को भेजा गया है। आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में सेना ने बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

उधर पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की शिनाख्त हो गई है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा यह पाकिस्तानी दहशतगर्द आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में अबु सैफुल्ला और अबु कासिम के नाम से सक्रिय था। वह डेढ़ साल से अधिक समय से अवंतीपोरा के त्राल और ख्रीव इलाके में सक्रिय था। वह जुलाई 2013 में कुपवाड़ा जिले में मारे गए जैश प्रमुख कारी यासिर का करीबी सहयोगी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+