दिल्ली में सिलसिलेवार धमाके करने वाले थे आतंकी रकतुल्ला और अब्दुल

नोएडा। गणतंत्र दिवस से पहले नोएडा से जिन दो संदिग्ध आतंकवादियों रकतुल्ला और अब्दुल को गिरफ्तार किया गया है वो दिल्‍ली में सिलसिलेवार धमाका करने वाले थे। इस बात का खुलासा अब्दुल अजीज और रकतुल्ला के पास से बरामद लैपटॉप से हुआ है। दोनों आतंकवादियों के गिरफ्तारी के बाद आईबी और रॉ ने दोनों को आमने-सामने बैठाकर घंटों पूछताछ की। पूछताछ में इन आतंकवादियों ने कबूल किया कि वो दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में बम धमाकों की साजिश रच रहे थे।

Terrorists held in Noida planned series of blasts in Delhi-NCR

इतना ही नहीं आतंकियों के पास बरामद लैपटॉप ने कई अहम सुराग खोले हैं जिससे साफ हो रहा है कि देश के कई बड़े शहर आतंक के साए में हैं। खुफिया एजेंसियों को जांच में इस लैपटॉप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय स्लीपर सेल और रेकी किए गए कुछ स्थानों की जानकारी मिली है। खुफिया एजेंसियों ने जानकारी के आधार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में रह रहे स्लीपर सेल की तलाश शुरू कर दी है।

खबर है कि बांग्लादेश के फरीदकोट का रहने वाला बरकतउल्ला दिसंबर के पहले हफ्ते में आतंकी हमले की साजिश के लिए भारत आया था। सूत्रों का ये भी दावा है कि कई और आतंकी जो बांग्लादेश और नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुए हैं और वे दिल्ली-एनसीआर में छुपे हो सकते हैं। उनकी तलाश के लिए छापेमारी जारी है। उल्‍लेखनीय है कि दिल्ली से सटे नोएडा में एक बांग्लादेशी समते दो संदिग्ध आतंकवादियों को करीब 15 दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, इस बेहद खुफिया ऑपरेशन की भनक इतने दिनों तक किसी को नहीं लगने दी गई। खुफिया एजेंसियों आईबी और रॉ की पूछताछ के बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है।

वर्द्धमान ब्‍लास्‍ट से जुड़े हैं तार

सुरक्षा एजेंसियों को पिछले साल अक्टूबर में पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में हुए आतंकी धमाके में मोहम्मद रकतुल्ला के शामिल होने की आशंका है। खुफिया एजेंसी और पश्चिम बंगाल एटीएस इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+