जाकिर नाइक पर भड़के आमिर कहा, कोई मजहब नफरत नहीं सिखाता

नई दिल्ली। विवादों में फंसे मुस्लिम धर्मगुरु डॉ. जाकिर नाइक के विरोध में फिल्म अभिनेता आमिर खान ने भी आवाज उठायी है। आमि्र खान ने कहा कि जाकिर धर्म के नाम पर गलत प्रचार करते हैं और लोगों को भड़काने का काम करते हैं। आमिर खान ने कहा कि दुनिया का कोई भी मजहब नफरत नहीं सिखाता और ना ही आतंकवाद की वकालत करता है।

मजहब हमेशा प्यार और भाईचारे की बात करता है लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि कुछ तथाकथित लोग अपने आप को धर्मगुरू कहकर लोगों की भावनाओं से खेलते हैं और भटकाने का काम करते हैं ऐसे लोगों का मजहब से कोई नाता नहीं होता।

आपको बता दें कि ढाका में शुक्रवार को हुए हमले में शामिल दो आतंकियों को नाइक से इन्सपायर बताया गया है। इसलिए मुस्लिम धर्मगुरु डॉ. जाकिर नाइक का लोग विरोध कर रहे हैं, बांग्लादेश सरकार ने भारत से इस बारे में मदद मांगी है। एनआईए भी नाइक से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+