जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, एक जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया है। आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर ली है। आतंकियों की तलाश जारी है। शहीद पुलिसकर्मी का नाम तनवीर अहमद बताया जा रहा है।

jk

गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनमें से एक कांस्टेबल तनवीर अहमद की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है।

गौरतलब है कि रमजान के दौरान कश्मीर में सीजफायर लागू होने के बाद आतंकी गतिविधियों में लगातार इजाफा हुआ है। घाटी में आतंकी गतिविधि में लगातार बढ़ोतरी हुई है। आतंकियों की बढ़ी इस गतिविधि पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि केन्द्र सरकार कश्मीर से हर हाल में आतंकवाद का सफाया करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर सीमा पार से आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+