J&K: आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता के आवास पर दागे ग्रेनेड

श्रीनगर। कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में आतंकी घटनाओं में तेजी देखी जा रही है। बुधवार को आतंकियों ने पुलवामा जिले के त्राल में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मोहम्मद अशरफ भट्ट के घर पर ग्रेनेड फेंका। हालांकि इस हमले में किसी के भी घायल होने की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं पुलवामा में सुरक्षाबलों के एक गश्तीदल पर भी ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में भी किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

pulwama

दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे आतंकियों ने त्राल में नेशनल कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अशरफ बट के मकान को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड मकान के बरामदे में गिरा और फट गया। मोहम्मद अशरफ बट ने इस हमले की पुष्टि की है। ग्रेनेड हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसी समय नेशनल कांफ्रेंस नेता के मकान के आस-पास के इलाकों की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया।

इसके आलावा आतंकियों ने पुलवामा में बनौरा गांव के बाहर सर्कुलर रोड पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की चेक पोस्ट को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया। लेकिन ग्रेनेड अपना निशाना चूक गया और दूसरी जगह पर जा गिरा। ग्रेनेड हमले के बाद फैली अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए आतंकी भागने मे कामयाब रहे।

आपको बता दें कि मई महीने की शुरुआत में भी आतंकियों ने शोपियां में विधायक मोहम्मद युसुफ के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया था। इस हमले से विधायक के घर की ऊपरी मंजिल में आग लग गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+