पंपोर में सेना के काफिले पर हमला, 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
पुलवामा के पंपोर में आतंकियों ने घात लगाकर सेना के काफिले पर बोला हमला। नगरोटा आतंकी हमले के बाद सेना ने फिर गंवाएं अपने तीन जवान।
पंपोर। साउथ कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में इंडियन आर्मी के काफिले पर आतंकी हमले की खबरें हैं। घात लगाकर किए गए इस हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो चुके हैं।

यह हमला उस समय हुआ जब काफिल नेशनल हाइवे वन से गुजर रहा था। आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और सेना ने भी जवाबी फायरिंग की।
इस हमले के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना की ओर से कहा गया है कि हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं।
सीआरपीएफ के डीजी के मुताबिक जिस जगह पर हमला हुआ वहां पर काफी भीड़ थी और इसलिए सेना की ओर से जवाब नहीं दिया जा सका।
इसका फायदा उठाकर आतंकी भागने में कामयाब रहे। पिछले दो हफ्तों में पुलवामा में ही बैंक लूटे जाने की घटनाएं हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications