पुलिसवालों पर हमला कर उनकी बंदूकें छीनकर ले भागे आंतकी
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार रात को भी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में कुछ आतंकियों ने पुलिस वालों से उनके हथियार छीन लिए। यह टीवी टावर दूरदर्शन का है, जो डलवाश गांव में स्थित है।

यह पुलिसवाले अनंतनाग में स्थित टीवी टावर की सुरक्षा कर रहे थे, तभी कुछ आतंकी वहां जा पहुंचे और उन्होंने पुलिसवालों से उनकी 5 बंदूकें छीन लीं। बताया जा रहा है कि आतंकी सेना की वर्दी में आए थे।
आपको बता दें कि पाकिस्तान से भारत में आतंकियों की घुसपैठ सीमा पर हमेशा से ही होती रही है, लेकिन 29 सितंबर को भारत की तरफ से पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के बाद सीमा में आतंकी घुसपैठ काफी बढ़ गई है।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से अब तक की आतंकी हमले हो चुके हैं। यह भी बताया जा रहा है कि आतंकवादी संगठन भारत में किसी बड़े हमले की योजना बना रहे हैं।
Terrorists decamp after snatching five guns from policemen guarding TV tower in Anantnag(J&K) yesterday night
— ANI (@ANI_news) October 17, 2016












Click it and Unblock the Notifications