नागरोटा ऑपरेशन के बाद बोले आर्मी चीफ नरवणे, LoC पार करने वाले आतंकवादी जिंदा नहीं बचेंगे
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के नगरोटा में सेना ने आज आतंकियों के नापाक मंसूबे को नाकामयाब कर दिया और सफलतापूर्वक ऑपरेशन में सीमा पार से आए चारों आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के खात्मे के बाद से सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि इसका संदेश पाकिस्तान के लिए साफतौर पर था। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान से जो भी आतंकी नियंत्रण रेखा को पार कर भारत में घुसपैठ करेगा उसके साथ ही यही किया जाएगा और वे जिंदा वापस नहीं लौट पाएगा।

Recommended Video
आर्मी चीफ ने नगरोटा ऑपरेशन के लिए सुरक्षा बलों की तारीफ की। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नरवणे ने कहा कि ये सुरक्षा बलों का एक बेहद सफल ऑपरेशन था। ये दिखाता है कि जमीन पर काम रहे सभी सुरक्षा बलों में कितना शानदार समन्वय है। हर विरोधी और आतंकियों के लिए संदेश साफ है। सीमा के भीतर घुसपैठ करने की हिमाकत कोई भी न करे। आपको बता दें कि जम्मू के नगरोटा इलाके में सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में गुरुवार तड़के चार आतंकवादियों को मार गिराया। जानकारी के अनुसार ये आतंकी चावल की बोरी भरे ट्रक में आ रहे थे। सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो एसओजी भी घायल हुए हैं। आतंकियों के पास भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।
जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि आतंकी कुछ बड़ा करने के इरादे से घुसपैठ की थी और कश्मीर घाटी की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर निकलने की फिराक में थे। तड़के सुबह गाड़ियों की चेकिंग के दौरान आतंकवादियों के एक ग्रुप ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। सभी आतंकी जैश ए मोहम्मद संगठन से थे। इस एनकाउंटर में ट्रक चालक फरार हो गया है जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि चालक के गिरफ्तारी के बाद कई राज सामने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications