जुनैद के अंतिम संस्कार में आए खूंखार आतंकियों ने की फायरिंग

गुरुवार को सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए जुनैद मट्टू और दो अन्य आतंकियों के अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा कुख्यात दहशतगर्द शामिल हुए।

श्रीनगर। सेना से मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात लश्कर ए तैयबा का कमांडर जुनैद मट्टू का अंतिम संस्कार दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम इलाके के खुदवानी गांव में किया गया। जुनैद के साथ मारे गए दो और आतंकी नासिर और आदिल मुश्ताक को भी उनके गांवों में दफनाया गया। इन तीनों के अंतिम संस्कार में कुख्यात आतंकियों के शामिल होने और फायरिंग करने की खबर है।

गुुरुवार को सेना ने तीन आतंकियों को किया था ढेर

गुुरुवार को सेना ने तीन आतंकियों को किया था ढेर

कुलगाम जिले के अरवनी में गुरुवार को सेना ने मुठभेड़ के दौरान जुनैद मट्टू, नासिर और आदिल मुश्ताक को ढेर कर दिया था। तीनों आतंकियों के अंतिम संस्कार के लिए उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया गया था। सेना ने लोगों को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी थी।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए खूंखार आतंकी

अंतिम संस्कार में शामिल हुए खूंखार आतंकी

बताया जा रहा है कि सेना की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल जाकिर मूसा और सद्दाम पडर नाम के दहशतगर्द मारे गए आतंकियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए और अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग भी की। मिली जानकारी के मुताबिक नासिर, आदिल मुश्ताक और जुनैद मट्टू के अंतिम संस्कार में करीब 20 आतंकी शामिल हुए।

डीजीपी ने कहा,आतंकियों को जल्दी पकड़ेंगे

डीजीपी ने कहा,आतंकियों को जल्दी पकड़ेंगे

शुक्रवार को आतंकियों की मौत का बदला लेने के लिए अनंतनाग के अच्छाबल इलाके में पुलिस वाहन पर हमला कर दिया जिसमें छह पुलिसकर्मी शहीद हो गए। जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने कहा है कि हमलावर आतंकियों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने लश्कर कमांडर बशीर लश्करी को इस घटना का मास्टरमाइंड बताया है। इस आतंकी के सिर पर दस लाख रुपए का इनाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+