जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बुधवार सुबह सेना के काफिले पर हुए हमले के बाद देर रात आतंकियों ने पुलवामा जिले में एक थाने पर हमला बोला। हालांकि हमले में आतंकियों को सुरक्षाबलों ने कड़ी टक्कर दी, जिसके बाद आतंकी भाग खड़े हुए।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार देर रात कुछ आतंकियों ने पुलवामा जिले के एक थाने में हमला बोला। आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका और फिर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकी थाने में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की और आतंकियों को घुसने नहीं दिया।
सर्च ऑपरेशन जारी
करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद आतंकी भागने को मजबूर हो गए। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
दो जवान हुए थे घायल
बता दें कि इसके पहले बुधवार सुबह आतंकियों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला बोला था। इस हमले में दो जवान घायल हुए थे। यहां भी आतंकी कमजोर पड़ने पर मौके भाग निकले।












Click it and Unblock the Notifications