जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर एक बार फिर से आतंकियों ने हमला कर दिया है। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हरिल इलाके में गश्त कर रही सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया है। इससे पहले गुरुवार को कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में भी आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह हमला पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने किया था।

केरन सेक्टर में हुए आतंकी हमले में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह हमला गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कुपवाड़ा दौरे से ठीक पहले किया गया था। बुधवार को कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में सेना ने घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications