अनंतनाग में आतंकियों ने ट्रैफिक पुलिस जवान पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
अनंतनाग में शनिवार को आतंकियों ने खानाबल इलाके में एक ट्रैफिक पुलिस जवान पर हमला किया है। इस जवान को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाके को घेर लिया गया है। यहां पर सेना और सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
अनंतनाग। अनंतनाग में शनिवार को आतंकियों ने खानाबल इलाके में एक ट्रैफिक पुलिस जवान पर हमला किया है। इस जवान को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाके को घेर लिया गया है। यहां पर सेना और सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि एक दिन पहले अनंतनाग में ही आतंकियों ने एक पुलिस ऑफिसर की हत्या कर दी थी।

गुरुवार को अनंतनाग के बिजबेहरा में आतंकी स्पेशल पुलिस ऑफिसर मुश्ताक अहम शेख में कास्तू स्थित घर में दाखिल हो गए थे। यहां पर उन्होंने उन पर और उनकी पत्नी पर गोलियां चलाई थीं। घटना में पुलिस ऑफिसर शेख की मौत हो गई तो वहीं उनकी पत्नी फरीदा बुरी तरह से घायल हो गई थीं। फरीदा अस्पताल में हैं और यहां पर उनका इलाज जारी है। गुरुवार को ही शोपियां में सेना की पेट्रोल पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था। इसके अलावा कुलगाम के चांसर में एक टीचर पर भी इसी दिन आतंकियों ने हमला किया था।












Click it and Unblock the Notifications