जम्मू-कश्मीर: लगातार हुए दो आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत
खबर के मुताबिक दोनों तरफ से लगातार फायरिंग चल रही है।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राजपोरा पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकवादी पुलिस स्टेशन पर फायरिंग कर रहे है। खबर के मुताबिक दोनों तरफ से लगातार फायरिंग चल रही है। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं शोपियां में भी पुलिस पार्टी पर आतंकी हमले की खबर है। वहीं दो घायल पुलिसकर्मियों में से एक के मौत की खबर है।

गौरतलब है कि करीब दो घंटे से भी कम समय के भीतर कश्मीर में यह दूसरा आतंकी हमला हुआ है। इससे पहले शोपियां के इमाम साहब में आतंकियों ने पुलिस गश्ती दल पर हमला किया था।
वहीं गुरुवार को जम्मू और कश्मीर के सांबा में पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में BSF जवान शहीद हो गया था। पाकिस्तान ने सांबा सेक्टर में फायरिंग की थी। जवान के घायल होते ही अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इससे पहले जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के काफिले पर हमला किया था। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर ने ली थी।












Click it and Unblock the Notifications