जम्मू-कश्मीर: पुलिस थाने पर हमला कर भागे आतंकी, तलाश जारी
आतंकी हमला करके वहां से भाग निकले। अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमला करने वाले आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
हंदवाड़ा। जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में एक आतंकी हमला हुआ है। यह हमला करालगुंड पुलिस स्टेशन पर किया गया है। आतंकी हमला करके वहां से भाग निकले। अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमला करने वाले आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

एक दिन पहले ही हुई थी डीजीएमओ लेवल की बात
इस आतंकी हमले से एक दिन पहले यानी बुधवार की शाम को ही भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सीमा पर बढ़ रहे तनाव को लेकर बातचीत हुई थी।
यह बातचीत तब हुई जब भारत ने पाकिस्तान की करीब 15 चौकियों पर भारी गोलीबारी करके एक कप्तान समेत 3 जवानों को मार गिराया था। इस बातचीत में भारत के डीजीएमओ ने पाकिस्तान को चेताया था कि वह सीमा पर पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैठ पर रोक लगाए।
भारतीय जवान के शव से की गई बर्बरता पर की थी कार्रवाई
ये कार्रवाई भारतीय सेना द्वारा उस घटना के बाद की गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में एक भारतीय जवान के शव के साथ सीमा पार से आए आतंकियों ने बर्बरता की थी।
जम्मू कश्मीर में हैं 200 आतंकी
बुधवार को सरकार ने संसद को बताया कि करीब 200 आतंकी जम्मू-कश्मीर में एक्टिव हैं, जिनमें से 105 आतंकी पाकिस्तान से भारत में इसी साल दाखिल हुए हैं।
यह सूचना राज्यसभा में लिखित रूप से दी गई। सूचना में गृहराज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहिर ने कहा कि 105 आतंकी इस साल सितंबर तक पाकिस्तान से भारतीय सीमा के प्रवेश कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 200 आतंकी इस समय जम्मू कश्मीर में एक्टिव हैं।












Click it and Unblock the Notifications