जम्मू-कश्मीर: पीडीपी नेता के घर आतंकी हमला, पुलिसकर्मियों से छीने हथियार
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पीडीपी नेता जावेद अहमद शेख के घर रविवार रात आतंकियों ने हमला बोला। आतंकियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से हथियार भी छीन लिए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीडीपी नेता के घर घुसे आतंकियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को डरा धमका कर उनके हथियार छीन लिए और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आतंकी पुलिसकर्मियों से चार राइफल छीन ले गए।
इस महीने में ऐसी दूसरी घटना
बता दें कि इस महीने में यह ऐसा दूसरा मामला सामने आया है जब आतंकी किसी नेता के घर में घुसे हों। इसके पहले आठ सितंबर को जम्मू-कश्मीर के डीएच पुरा इलाके में आतंकियों ने एआर खांडे नाम के नेता के आवास पर धावा बोला था। आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों के पास मौजूद हथियार छीन लिए और फरार हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications