दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा से आतंकियों ने किया सेना के जवान का अपहरण, छुट्टी पर घर आया था जवान

रुवार को दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा से आतंकियों ने सेना के एक जवान का अपहरण कर लिया है। इस जवान का नाम औरंगजेब बताया जा रहा है और यह पुंछ का रहने वाला है। जवान छुट्टी पर अपने घर आया था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलवामा। गुरुवार को दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा से आतंकियों ने सेना के एक जवान का अपहरण कर लिया है। इस जवान का नाम औरंगजेब बताया जा रहा है और यह पुंछ का रहने वाला है। जवान छुट्टी पर अपने घर आया था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पिछले वर्ष दक्षिण कश्‍मीर के ही शोपियां से इंडियन आर्मी ऑफिसर लेफ्टिनेंट उमर फैयाजकी अपहरण करके हत्‍या कर दी गई थी। लेफ्टिनेंट फैयाज भी छुट्टियों पर घर आए हुए थे।

pulwama-jawan-abduction

सूत्रों के मुताबिक यह जवान 44 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के साथ पोस्‍टेड था और इसकी पोस्टिंग शोपियां में ही थी। यहां पर जवान एंटी-टेरर ऑपरेशंस में शामिल था। गुरुवार को ही आतंकियों ने पुलवामा के गंगू के नजदीक सीआरपीएफ और पुलिस के ज्‍वॉइन्‍ट चेक प्‍वॉइन्‍ट पर फायरिंग की थी। पिछले वर्ष 10 मई 2017 को 22 वर्ष के लेफ्टिनेंट उमर फैयाजका पांच से छह आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। लेफ्टिनेंट फैयाज को शोपियां में उनके घर से किडनैप किया था। अगली सुबह उनका शव हरमन इलाके में मिला था जोकि पूरी तरह से गोलियों से छलनी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+