जम्मू-कश्मीर: बारामूला में आतंकी हमला, 3 स्थानीय नागिरक गंभीर रूप से घायल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला में आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 3 स्थानीय नागिरकों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए हुआ था हमला
जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी हमला बारामूला के पट्टन इलाके में हुआ है, जहां आतंकियों ग्रेनेड से हमला किया। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए ग्रेनेड फेंके थे, लेकिन स्थानीय नागरिक इसकी चपेट में आ गए। वहीं दूसरी तरफ सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके को सील कर दिया है और बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Recommended Video
पुलवामा में मारे गए तीन आतंकी
- एक तरफ बारामूला में ये आतंकी हमला हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ बुधवार सुबह से ही दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तिकेन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए तीनों आतंकी अल बदर आतंकी संगठन के बताए जा रहे हैं।
- सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान आतंकियों की तरफ से गोलीबार शुरू हो गई। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों पर फायरिंग की।












Click it and Unblock the Notifications