आतंकवादियों को दुनिया के सामने लाकर पाकिस्‍तान की पोल खोलेगा भारत

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान का चेहरा दुनिया के सामने लाने के लिए भारत ने उसको पूरी तरह से बेनकाब करने का फैसला किया है।

terrorist

भारत सरकार ने निर्णय किया है वो दुनिया को बताएगा कि पाकिस्‍तान सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए ही समस्‍या पैदा कर रहा है। इसके लिए भारत पूरी दुनिया के सामने लश्‍कर-ए-तोएबा के दो आतंकी साजिद मीर और मोहम्‍मद उस्‍मान के मामलों को दुनिया के सामने रखेगा। दोनों ही अंतर्राष्‍ट्रीय आतंकवादी हैं।

साजिद मीर का नाम सबसे पहले मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले को लेकर सामने आया था। साजिद मीर इस समय लश्‍कर-ए-तोएबा के लिए काम कर रहा है। बताया जाता है कि वो इससे पहले पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई में था। वहीं उस्‍मान जो पहले लश्‍कर-ए-तोएबा में था बाद में जाकर आईएसआईएस में शामिल हो गया था। बताया जा रहा है कि वो पेरिस में हुए आतंकी हमलों में भी शामिल था।

साजिद मीर और मोहम्‍मद उस्‍मान दोनों ही आतंकियों ने अपने आप को पाकिस्‍तान और भारत तक सीमित करके नहीं रखा है। अब इन दोनों की भूमिका यूरोप में आतंकी हमलों को अंजाम दे चुके हैं। साजिद मीर यूरोप में लश्‍कर का मॉड्यूल करने के तैयारी में था। साथ ही वो डेविड हेडली का हैंडलर भी था।

भारत अब इसी बात को दुनिया को बताएगा कि ये आतंकी सिर्फ हमारे ही खिलाफ नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं। भारत सरकार के अधिकारी फ्रांस की सरकार से मोहम्‍मद उस्‍मान के बारे में और ज्‍यादा जानकारी जुटा रहे हैं। मोहम्‍मद उस्‍मान को आस्ट्रिया से गिरफ्तार किया था और बाद में फ्रांस को पेरिस आतंकी हमलों में पूछताछ के लिए सौंप दिया गया था। भारत सरकार जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकियों की एक लिस्‍ट को तैयार कर रहा है और उनके अंतर्राष्‍ट्रीय लिंक को दुनिया के सामने लाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+