जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने नेता के घर बोला हमला, हथियार छीनकर भागे

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डीएच पुरा इलाके में आतंकियों ने गुरुवार सुबह नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेता एआर खांडे के आवास पर सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया। आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों के पास मौजूद हथियार छीन लिए और फरार हो गए।

terrorist

पुलिस के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के ब्लॉक अध्यक्ष एआर खांडे के सुरक्षाकर्मियों पर आतंकियों ने हमला बोला। आतंकियों ने उनके छह हथियार छीन लिए और मौके से भाग निकले।

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने दो इनसास राइफल, एक एसएलआर, दो AK-47 और एक रिवॉल्वर छीनी है। पुलिस ने नेता की सुरक्षा में तैनात पुलिस गार्ड्स को हिरासत में ले लिया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

हालांकि घटना के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता जुनैद मट्टू ने कहा कि एआर खांडे पार्टी के सदस्य नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+