22 एंटी इंडिया स्क्वॉयड: सर्दियों में भारत को निशाना बनाने की नापाक साजिश का खुलासा
नई दिल्ली। 18 साल का मोहम्मद आमिर उर्फ अबू हमास एक पाकिस्तानी आतंकवादी है। मोहम्मद आमिर का घर कराची मोहल्ला पावर हाउस में है। आमिर को हाल ही में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश करते हुए एलओसी से गिरफ्तार किया है। आमिर लश्कर ए तैयबा द्वारा बनाए गए 22 एंटी इंडिया स्क्वॉयड में से एक का हिस्सा है।

पाकिस्तानी सेना ने कराई ट्रेनिंग
मोहम्मद आमिर ने एक वीडियो में कबूल करते हुए बताया कि कैसे भारत में आंतक फैलाने और आतंकियों के पालन पोषण में पाकिस्तान सीधे तौर पर शामिल है। इस वीडियो में आमिर ने बताया कि कैसे वो कराची से भारतीय जेल तक पहुंचा। आमिर ने बताया कि उसे कराची के पास एक कैंप में 15 और लड़कों के साथ ट्रेनिंग दिया गया था। इस कैंप में कई पाकिस्तानी सेना और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई के ऑफिसर भी मौजूद थे।

कराची और पीओके में आतंकियों की ट्रेनिंग
मोहम्मद आमिर ने आगे बताया कैंप कि में वो जो भी टास्क करते थे उसे आईएसआई के अधिकारी व्यक्तिगत रुप से जांच करते थे। इंटेलीजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने हाल ही में 22 भारत विरोधी दस्ते बनाए हैं। इनको ट्रेनिंग देने के लिए पाकिस्तान ने दो ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी खोले हैं। इसमें एक कराची के पास खोला गया है जबकि दूसरा पीओके में खोला गया है।

20 आंतकियों को घाटी में भेजना चाहता है लश्कर
कराची में आतंकियों को शुरूआती स्तर की ट्रेनिंग दी जाती है जबकि कश्मीर में घुसपैठ से पहले पीओके कैंप में इन्हें अंतिम ट्रेनिंग दी जाती है। आधिकारियों ने बताया कि यह बहुत ही खतरनाक स्क्वॉयड है। लश्कर तैयबा सर्दियों में कम से कम अपने 20 आतंकियों को घाटी में घुसपैठ कराने की फिराक में है।












Click it and Unblock the Notifications