आतंकी संगठनों की 15 अगस्त पर हमले की साजिश, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
15 अगस्त पर आतंकी हमले की साजिश के चलते सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले की योजना के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके चलते राजधानी में रेलवे स्टेशनों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा किए गए खुफिया इनपुट में कहा गया है कि दिल्ली इन आतंकी संगठनों के मेन टारगेट हैं। विदेशी संगठनों के अलावा, खुफिया एजेंसियों को देश के भीतर आतंकवादी संगठन सुरक्षा में व्यवधान पैदा कर सकते हैं।

खुफिया एजेंसियों को इस साल फरवरी में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों द्वारा दिल्ली और आसपास के इलाकों में दहशत फैलाने की इनपुट मिली। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2023 में जारी एक वीडियो संदेश में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि जेईएम दिल्ली सहित भारतीय शहरों को निशाना बनाने की योजना रहा है।
एजेंसियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पाक स्थित आतंकवादियों और वैश्विक जिहादी संगठनों से खतरा है। सीमा पार संगठनों के अलावा, खुफिया एजेंसियों को घरेलू आतंकवादी संगठनों, सिख आतंकवादियों, वामपंथी चरमपंथियों और पूर्वोत्तर विद्रोही समूह दहशत फैला सकते हैं।
दिल्ली पुलिस ने शहर में आतंकी दहशत के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही मुगलकालीन लाल किए पर निगरानी के लिए 10 हजार पुलिस कर्मियों सहित एक हजार फेस डिटेक्शन कैमरे, एंटी ड्रोन सिस्टम और अन्य निगरानी उपकरण लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications