जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेनाओं ने संयुक्त अभियान में आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़, 3 AK 47 राइफल बरामद

इस अभियान में कोई आतंकी पकड़ में नहीं आया। बल्कि उनके हथियार जब्त कर लिए गए हैं। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की मुस्तैदी से आतंकी खौफ खा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेनाओं ने संयुक्त अभियान में आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़
Photo Credit:

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेनाओं का आतंकवाद के खिलाफ प्रहार जारी है। इससे आतंकवादियों के हौसले पस्त है। इस बीच भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में पुंछ जिले के सिंदारा गांव के पास सुरनकोट सेक्टर में एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। सुरक्षा बलों ने 3 एके 47 राइफल, 28 राउंड, मैगजीन, यूबीजेडएल बरामद किया है।

इस अभियान में कोई आतंकी पकड़ में नहीं आया। बल्कि उनके हथियार जब्त कर लिए गए हैं। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की मुस्तैदी से आतंकी खौफ खा रहे हैं। इस बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रविवार को कहा कि भारतीय सेना ने भविष्य के युद्धों के लिए अपनी तैयारियों को और मजबूत करते हुए सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का मजबूती से सामना किया। बेंगलुरु में सेना दिवस परेड में बोलते हुए, जनरल पांडे ने जोर देकर कहा कि सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर मजबूती से डटी है और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Recommended Video

      Himachal, Uttrakhand और Srinagar में जमकर हुई बर्फबारी, दिखी चांदी जैसी चमक | वनइंडिया हिंदी #shorts

      भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि दृश्यता हासिल करने के लिए यानी नजरों में बने रहने के लिए जम्मू कश्मीर में लक्षित हत्याएं यानी टारगेट किलिंग हो रही है। जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठनों की सक्रियता और बुनियादी ढांचे पर सेना प्रमुख ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि नियंत्रण रेखा के पास सीमावर्ती क्षेत्रों में संघर्ष विराम उल्लंघन में उल्लेखनीय कमी आई है। पाकिस्तान का सीधे तौर पर नाम लिए बिना सेना प्रमुख ने हालांकि कहा कि सीमा पार अभी भी आतंकी ढांचा बरकरार है।

      यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में AAP ने दी सदस्यता अभियान को धार, पार्टी में लोग दिखा रहे दिलचस्पी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+