पकड़े गए आतंकी का खुलासा, आतंकवादियों के निशाने पर हैं मोदी

आंध्र प्रदेश के चितूर में पकड़े गए आतंकवादी ने ये खुलासा कर सबको चौंका दिया है। चित्तूर एनकाउंटर में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है कि मोदी समेत बीजेपी के कई नेता आतंकवादियों के निशाने पर है। उनकी साजिश तिरुपति में होने वाले ब्रह्मोत्सव में बम ब्लास्ट करने की थी।
पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि आतंकवादी 18 अक्टूबर को मोदी के बैंगलोर में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान हमला कर सकते है। इस खुलासे के बाद से मोदी की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।गौरतलब है कि चित्तूर में 12 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। ये दोनों 2011 में बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की जनचेतना यात्रा के रूट में बम रखने और तमिलनाडु में बीजेपी और संघ परिवार के नेताओं की हत्या के आरोप में मोस्टवांटेड थे।












Click it and Unblock the Notifications