कश्मीर: CRPF कैंप पर हमला, आतंकियों की तलाश में गांव को घेरा

कश्मीर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके हैं। एक और घटना में, पजलपूरा गांव में हिज्बुल आतंकियों की तलाश करने के लिए सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की है।

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले में लगातार सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला कर रहे हैं। त्राल इलाके में मंगलवार की रात में एक बार फिर आतंकियों ने सीआरपीएफ के 180 बटालियन कैंप पर फायरिंग की और बम फेंके। अभी इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कश्मीर में आतंक के सामान बरामद

कश्मीर में आतंक के सामान बरामद

मिली सूचना के मुताबिक, त्राल इलाके में सीआरपीएफ जवानों के कैंप पर आतंकियों ने दो ग्रेनेड फेंके। इन आतंकियों को खोजने में सेना के जवान जुटे हैं। एक और घटना में जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के बाबा डेंब से चार ग्रेनेड और 2 मैगजीन बरामद किए हैं। इस मामले की आगे जांच की जा रही है।

पजलपुरा में हिज्बुल आतंकियों की तलाश

पजलपुरा में हिज्बुल आतंकियों की तलाश

उधर, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके के पजलपुरा में सुरक्षाबल घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इस इलाके में दो हिज्बुल आतंकियों के फंसे होने की बात कही जा रही है। सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली कि इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी है जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है।

आतंकियों की खोज में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

आतंकियों की खोज में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

22 राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ ने पजलपुरा गांव को शाम में पूरी तरह से घेर लिया है। आखिरी समाचार मिलने तक इस गांव में सुरक्षाबलों की घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन जारी थी। सोपोर इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हाल में कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों की बाढ़ आ गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों पर हमलों में काफी इजाफा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+