दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में थे, पुलिस ने तीन आतंकियों को पकड़ा

नई दिल्ली। देश में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को विफल कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि एक आतंकी हमले को टाल दिया गया है, हमने तीन लोगों को विस्फोटक डिवाइस (आईईडी) के साथ गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान इस्लाम, रंजीत अली, जमाल के रूप में हुई हैं, जिन्हें असम के गोलपारा से गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ने बताया कि हमने पूरे आईईडी, एक किलो विस्फोटक और आईईडी को जब्त किया है। साथ ही तीनों ही आरोपियों को 10 दिन के लिए असम पुलिस की रिमांड में भेज दिया गया है।

Recommended Video

      Delhi: Terror attack plot failed, three suspects arrested |वनइंडिया हिंदी
      ied

      असम में टेस्ट ब्लास्ट करने की योजना थी

      डीसीपी ने बताया कि ये लोगअसम के गोलपाड़ा में मेले में ब्लास्ट करने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि ये लोग स्व कट्टरपंथी समूह के लोग हैं। ये लोग आईएसआईएस मॉड्यूल से प्रेरित थे और दिल्ली में आतंकी हमले की फिराक में थे। डीसीपी ने बताया कि असम में कृष्ण मेले में ये लोग टेस्ट के तौर पर आईडी ब्लास्ट करने वाले थे, इसके सफल होने के बाद ये लोग दिल्ली में यह हमला करने वाले थे। हमे सूत्रों से पता चला था कि ये लोग असम के बाद दिल्ली में आतंकी हमले की फिराक में थे।

      संभावित हमले को टाला

      इन लोगों के पास दो बेटन सोर्स, एक्सप्लोसिव पाउडर व आईईडी पाया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों ही लड़कों की उम्र 25 वर्ष के आसपास है।. जमील 12वीं पास है, इस्लाम ड्राइवर का काम करता था जबकि रंजीत अली कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम करता था। हमे जब इन लोगों के बारे में जानकारी मिली तो हमने असम पुलिस के साथ यह जानकारी साझा की। हमारी टीम वहां गई और इन लोगों को गिरफ्तार किया और संभावित हमले को टाला गया। डीसीपी ने बताया कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं, इनके बारे में तमाम जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

      Delhi

      आईएसआईएस से प्रेरित थे

      डीसीपी ने बताया कि इन लोगों के आईएसआईएस से प्रेरित होना इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इनके साथियों की आपस में जो बातचीत होती थी, उससे पता चलता है कि ये लोग आईएसआईएस से प्रेरित थे। जैसे आईएसआईएस के लोग आईडी बनाते थे, इन लोगों ने ऐसी ही आईडी बनाई थी। इन लोगों के बाकी के लिंक के बारे में जांच कर रहे हैं और इसकी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+