कोलकाता है हमारा हब बहुत काम करना है यहां- जमात-उल-मुजाहिद्दीन

पुरुलिया। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलों को जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के पोस्टरों ने बढ़ा दी है। जेएमबी ने कोलकाता की सड़को पर पोस्टर लगाकर कोलकाता को अपना हब करार दिया है। इन पोस्टरों के बाद ममता सरकार में हड़कंप मच गयी है।

nia

वहीं पुलिस ने सभी पोस्टरों को हटा दिया है। पुलिस का कहना है कि विभिन्न जगहों पर दस ऐसे पोस्टर पाये गये जिसमें बांग्ला भाषा में यह लिखा था कि कोलकाता उनका हब है। ये पोस्टर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पाये गये है।

पोस्टर पर सबसे पहली नजर यहां के ग्रामीणों की पड़ी जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी जिन्हें तुरंत हटा लिया गया। जिले के एसपी निकांत सुधीर कुमार का कहना है कि मामले को काफी गंभीर है और इसकी जांच शुरु कर दी गयी है। गौरतलब है कि इससे पहले बर्दवान ब्लास्ट में जांच एजेंसियों ने टीएमसी के एक मंत्री को गिरफ्तार किया था।जिसके बाद ममता सरकार पर सवाल उठने लगे थे। आपको बता दें कि टीएमसी के कार्यालय से भी जांच एजेंसियों ने विस्फोटक सामग्री बरामद की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+