टेरर फंडिंग केस: श्रीनगर और दिल्ली में 16 ठिकानों पर NIA की छापेमारी

टेरर फंडिग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनआईए ने बुधवार को 16 ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 11 और दिल्ली में 5 ठिकानों पर छापा मारे।

नई दिल्ली। टेरर फंडिग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनआईए ने बुधवार को 16 ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 11 और दिल्ली में 5 ठिकानों पर छापा मारे। टेरर फंडिग केस की जांच के दूसरे दौर के बाद दस्तावेजों की तलाश के लिए एनआईए ये छापेमारी कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को ही एनआईए ने कश्मीर से एक फोटो जर्नलिस्ट को सेना पर पत्थर मारने वालों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

nia

एनआईए ने शुक्रवार को पत्रकार कामराम यूसुफ को जावेद भट्ट नामक एक दूसरे शख्स के साथ कुलगाम से गिरफ्तार किया था। एनआईए का आरोप है कि ये दोनों शख्स पत्थर मारने की घटनाओं में भी शामिल हैं। एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि यूसुफ ना केवल पत्थर मारने की घटनाओं में शामिल रहा है बल्कि वो तस्वीरें खींचकर लोकल और नेशनल समाचार-पत्रों को भी देता था। इसके अलावा वो इन तस्वीरों को सोशल मीडिया और चैट ग्रुप्स में भी फैलाता था।

पत्थरबाजी के लिए 300 से 1000 रुपए

शुरुआती जांच एजेंसी ने ऐसे 117 संदिग्ध लोगों की पहचान की थी, जो कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी वाले विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने को करीब 70 वॉट्सऐप ग्रु्प्स का इस्तेमाल करते हैं। इसी रिपोर्ट के आधार पर एनआईए ने इन दो लोगों को गिरफ्तार किया था। एनआईए इन दोनों से पूछताछ के जरिए यह पता लगाएगी कि इस काम के लिए इन्हें कौन रुपए देता था। एनआईए का कहना है कि ये लोग रुपए लेकर पत्थरबाजी करने के लिए लोगों को उकसाते थे। जांच में एनआईए को यह भी पता चला कि पत्थरबाजी के लिए हर युवक को रोज 300 से 1000 रुपए दिए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+