5 राज्यों के 22 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, आतंकवादी फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई
NIA Raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) शनिवार 5 अक्टूबर को पांच राज्यों में बड़े स्तर पर छापेमारी कर रही है। महाराष्ट्र सहित पांच राज्यों में 22 स्थानों पर नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी की तलाशी चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक एनआईए की ये रेड आतंकवादी फंडिंग मामले में की जा रही है।
एनआईए की इस छापेमारी का मकसद क्षेत्र के भीतर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले संदिग्ध नेटवर्क खत्म करना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, छापे उन प्रमुख व्यक्तियों और संस्थाओं को लक्षित करते हैं जो कथित तौर पर चरमपंथी समूहों से जुड़े हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक एनआईए ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में भी छापेमारी की है। वहीं कश्मीर में कुछ अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली जा रही है। NIA महाराष्ट्र में ATS के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत रेड मारी है। महाराष्ट्र के जालना, औरंगाबाद और मालेगांव में छापेमारी के साथ-साथ कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। महाराष्ट्र के जालना से 2 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
(नोट: अधिक जानकारी आने के बाद आर्टिकल को अपडेट किया जाएगा)












Click it and Unblock the Notifications