सर्जिकल स्ट्राइक में जिन आतंकी कैंपों को बनाया गया था निशाना, वहां आतंकी सक्रिय
इंडियन आर्मी ने कहा उरी आतंकी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक में तबाह हुए कैंप्स फिर से पीओके में सक्रिय। इंडियन आर्मी के मेजर जनरल ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कही है यह बात।
श्रीनगर। सितंबर 2018 को जब जम्मू कश्मीर के उरी में आर्मी के बेस कैंप पर आतंकी हमला हुआ तो भारत की ओर से एक सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया। इस सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान के आतंकियों के कई कैंप्स को इंडियन आर्मी ने पीओके में तबाह कर दिया था। लेकिन अब फिर से ये कैंप्स सक्रिय हो चुके हैं।

सर्दियों के बाद फिर से बढ़ी गतिविधियां
इस क्षेत्र में आर्मी के सबसे सीनियर कमांडर एलओसी पर मौजूदा गतिविधियों से जुड़ी रिपोर्ट को रिव्यू कर रहे हैं। अब जबकि बर्फ पिघलने लगी है पाकिस्तान की सेना आतंकियों को भारत में घुसपैठ के लिए प्रोत्साहित करने को तैयार हो चुकी है। एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में मेजर जनरल आरपी कलिता ने कहा है कि पीआके में फिर से आतंकी कैंप्स फिर से सक्रिय हो गए हैं। 25 सितंबर को इंडियन आर्मी के सैनिकों ने पीओके में दाखिल होकर सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए आतंकी कैंपों को निशाना बनाया था। मेजर जनरल कलिता ने इस इंटरव्यू में कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ऐसे इंटेलीजेंस इनपुट्स कुछ समय के लिए मिले थे जिनमें कहा गया था कि आतंकवादी वापस चले गए हैं लेकिन सर्दियों के समय में फिर से लॉन्च पैड्स के सक्रिय होने की खबरें मिली हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस इलाके के सभी क्षेत्र जिन्हें उरी आतंकी हमले के बाद निशाना बनाया गया था वहां पर फिर से गतिविधियां संचालित होने लगी हैं।
आतंकियों के हथियार और टेक्नोलॉजी को लेकर चिंता
मेजर जनरल कलिता बारामूला में आर्मी की 19वीं कमांड के मुखिया हैं। जिस डिविजन की अगुवाई वह करते हैं उस पर उरी सेक्टर के तहत 100 किलोमीटर तक एलओसी की सुरक्षा का जिम्मा है। उन्होंने बताया है कि उनके क्षेत्र में करीब नौ या 10 लॉन्च पैड्स हैं और आर्मी भी इस सच से वाकिफ है। उन्होंने बताया कि ढांचा एक झोपड़ी या फिर कोई अस्थायी ढांचा हो सकता है जिस पर कुछ समय के लिए कब्जा कर लिया गया है। यहां से वह घुयपैठ से पहले अंतिम बार को-ऑर्डिनेट करते हैं। इंडियन आर्मी ने जिस समय सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में ऐलान किया था उस समय कहा था कि पाकिस्तानी आतंकी पीओके में भारत के बड़े मेट्रो शहर पर हमलों की योजना तैयार कर रहे थे। जबसे उरी आतंकी हमला हुआ है तब से ही आर्मी को सीमा पार आतंकवादियों की नई रणनीति, हथियार और नई टेक्नोलॉजी के प्रयोग को लेकर चिंता है।
-
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
Indian Army में ऑफिसर बनने का रास्ता हुआ आसान, ग्रेजुएट जवानों की लगी लॉटरी, क्या हैं नए नियम? -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications