अक्सर सीमा पार से होते हैं आतंकवादी हमले : शिंदे

भारत-अमेरिका के पुलिस प्रमुखों के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए शिंदे ने भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी के जरिए आंतरिक सुरक्षा बढ़ाने का आह्वान किया।
दो दिनों तक चलने वाले सम्मेलन में साइबर सुरक्षा और आपराधिक मामलों की जांच में सटीकता लाने के लिए फोरेंसिक विज्ञान के प्रयोग पर चर्चा होगी।
शिंदे ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद और अंतर्राष्ट्रीय अपराध के मुकाबले की अग्रिम पंक्ति पर हैं।
शिंदे ने कहा, "दुर्भाग्यवश हम ऐसे बहु-देशीय आतंकवादी समूहों और आपराधिक गठजोड़ों के प्रमुख निशाना भी हैं। अक्सर सीमा पार से होने वाले हमले इस आकलन के साथ होते हैं कि बड़े पैमाने पर शांति बाधित हो जाए। यह सभी देशों के सामने परिणाम आधारित सहयोग और उचित साझेदारी के जरिए इस बुराई से निपटने की अनिवार्यता पैदा कर चुका है।"
उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन अमेरिका के साथ भारत के बढ़ते द्विपक्षीय साझेदारी के विस्तार का महत्वपूर्ण अवयव है।
शिंदे ने कहा कि भारत-अमेरिका घरेलू सुरक्षा वार्ता द्विपक्षीय सुरक्षा ढांचे का एक महत्वपूर्ण अवयव है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications