अमृतसर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर जिंदा बम मिले

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर शहर के थानों में आतंकवादी हमले हुए हैं। इन हमलों में सोमवार की सुबह दीनानगर पुलिस स्टेशन पर फायरिंग की और साथ ही बस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। हमले के तुरंत बाद खबर आयी कि रेलवे ट्रैक पर जिंदा बम पाये गये हैं।

Train

पुलिस के अनुसार अमृतसर-पठानकोट रेल खंड पर सोमवार को पांच जिंदा बम मिले हैं। सुरक्षा बलों ने सावधानीपूर्वक निष्क्रिय कर दिया है। इससे साफ है कि आतंकी यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को अपना निशाना बनाने वाले थे।

ये बम दीनानगर से पांच किलोमीटर दूर परमानंद रेलवे स्टेशन के नजदीक एक छोटे पुल की रेल पटरियों पर मिले। रेल पटरियों पर बम होने की सूचना मिलने के बाद इससे गुजरने वाली रेलगाड़ी को उस स्थान से 200 मीटर दूर ही रोक दिया गया है। इसके अलावा इस रूट की सभी ट्रेनों को लेट कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+