पंजाब में आतंकी हमला, देशभर में हाई अलर्ट, अब तक 3 पुलिसकर्मी समेत 9 की मौत

नयी दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले में एब तक 3 पुलिसवालों समेत 9 लोगों की मौत की खबर हैं। पंजाब स्पेशल पुलिस फोर्स समेत एनएसजी और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। पंजाब में हुए इस आतंकी हमले का शक लश्कर ए तैयाबा पर जताया जा रहा है।

punjab terror attack

गृह मंत्रालय ने हमले के मद्देनजर देशभर में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब एसएसजी की टीम को भी हमला स्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। दीनापुर पुलिस थाने में लगातार हमले हो रहे है। सेना और थाने में छु पे आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है।

खबर आ रही है कि थाने में बंधक बनाए गए सभी 30-40 पुलिसकर्मियों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया। हलांकि अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं। हमलावर मारुति कार में सवार होकर आए थे। कार को बरामद कर लिया गया है। पंजाब में आतंकी हमले के बाद सीमा पर भी सेना को अलर्ट जारी कर दिया गया है। ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ को रोका जा सके।

गौरतलब है कि सुबह पांच बजे जम्मू जा रही एक बस पर फायरिंग की गई। इसमें सात यात्री घायल हुए हैं। एक की मौत की भी खबर है। टीवी चैनलों के मुताबिक, सड़क पर जा रही मारुति कार छिनकर इन आतंकियों ने बस पर हमला किया है। जिसके फौरन बाद खबर आई कि सेेना की वर्दी में आए चार संदिग्धों ने गुरदासपुर के दीनानगर थाने पर हमला बोल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+