पाकिस्तान से आए फोन के बाद पठानकोट और गुरदासपुर में आतंकी हमले का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। खुफिया एजेंसियों ने पठानकोट और गुरदासपुर में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा एजेंसियों ने फोन कॉल को इंटरसेप्ट करने के बाद अलर्ट जारी किया है।

pathankot

पुलिस के मुताबिक, पठानकोट और गुरदासपुर में खासकर बाटला टाउन में पुलिस के साथ बीएसएफ की भी तैनाती कड़ी कर दी गई है। इन जगहों पर सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है।

जनवरी में हुआ था पठानकोट में हमला
पठानकोट एयरबेस में इस साल 1-2 जनवरी की रात सीमा पार से आए आतंकियों ने हमला बोला था, जबकि गुरदासपुर के दीनानगर में बीते साल 27 जुलाई को हमला हुआ था।

पुलिस ने बताया, 'शुक्रवार शाम सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान से आई एक फोन कॉल को इंटरसेप्ट किया है, जिसमें संदिग्धों के एक ट्रक में होने और पठानकोट या गुरदासपुर की ओर बढ़ने की बात कही जा रही थी।' इनपुट मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

SWAT और BSF भी अलर्ट
आतंकी हमले का अलर्ट मिलने के बाद पंजाब पुलिस के अलावा SWAT और बीएसएफ ने भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आने वाले वाहनों को खास तौर पर चेक किया जा रहा है। पठानकोट और गुरदासपुर में एंट्री प्वाइंट पर स्पेशल नाका लगा दिया गया है। यहां बीएसएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

पठानकोट हमले में सात सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवाई थी, जबकि चार आतंकी मारे गए थे। वहीं दीनापुर में हुए हमले में एसपी समेत सात लोगों की जान गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+